Wednesday, November 6, 2013

Deepika Padukone Groped By A Man In Public

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक तो हैं ही, साथ ही देश में उनकी फैन फॉलोइंग भी बड़ी जबरदस्त है। वो जहां भी जाती हैं, उनके फैन्स की भीड़ उन्हें घेर लेती है। लेकिन हाल ही में दीपिका के साथ एक ऐसा वाकया हो गया, जब उनका स्टारडम ही उन पर भारी पड़ गया।
 
deepika padukone
 
 
दरअसल दीपिका एक सोशल इवेंट में शरीक होने के लिए गई थीं जहां उन्हें एक मैग्जीन लॉन्च करनी थी। इस इवेंट के वेन्यू के बाहर दीपिका को देखने के लिए बहुत सारी भीड़ जमा थी। ऐसे में खुद दीपिका के बॉडीगार्ड्स को भी लोगों को कंट्रोल करने में पसीना आ गया था।
 
इसी भीड़ में एक शख्स ऐसा भी था जिसने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए दीपिका के साथ एक शर्मनाक हरकत कर दी। दरअसल जिस समय दीपिका कार में बैठने जा रही थीं, उस समय वो शख्स उनके बेहद करीब पहुंच गया और दीपिका को कंधे और उसके आस-पास छूने लगा।
 
इस इवेंट में दीपिका एक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में आई थीं जो उनके लिए मुसीबत का सबब बन गई। इस व्यक्ति की ये हरकत भास्कर के कैमरे में कैद हो गई जो इस 'चेन्नई एक्सप्रेस' स्टार के लिए बेहद शर्मनाक और एंबेरेसिंग थी।
 

No comments:

Post a Comment