Thursday, November 7, 2013

Bigg Boss 7: Catfight Between Gauhar And Tanisha Creates Tension Inside The House

रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 7 में प्रतिभागियों के बीच आए दिन लड़ाई हो रही है। इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा झगड़ा होता देखा गया है। यहां कोई भी प्रतिभागी किसी की बात को सहन नहीं कर रहा है और थोड़ा-सा कमेंट करने पर भी आग बबूला हो रहा है।

Bigg Boss 7

अब देखिए न, घर में गौहर और तनिषा के बीच झगड़ा होने से परेशानी खड़ी हो गई है। वैसे भी इन दोनों की आपस में कभी बनी नहीं। क्योंकि गौहर कुशाल के करीब थी और कुशाल और तनिषा में काफी झगड़ा हुआ था। इस कारण दोनों ने एक दूसरे को कभी पसंद नहीं किया।

बिग बॉस ने प्रतिभागियों को अब राजनीति टास्क दिया है। इस टास्क के जरिए सभी घर के अंदर राजनीति करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों पार्टियां एक दूसरे की टांग खींचने में लगी हुई हैं। इस दौरान गौहर और तनिषा में तू-तू मैं-मैं हो गई।

पढ़ना जारी रखें

No comments:

Post a Comment